{"_id":"65c616b9d4c826fcbd0c2737","slug":"the-boundary-wall-of-a-religious-place-was-demolished-fir-against-four-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113169-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धार्मिक स्थल की चहारदीवारी गिराई, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धार्मिक स्थल की चहारदीवारी गिराई, चार पर एफआईआर
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बरौर में कुछ ग्रामीणों ने एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी गिरा दी और निर्माण कराने वाले के साथ गालीगलौज की। थाना पुलिस चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
ग्राम बरौर निवासी विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि उनके गांव में एक धार्मिक स्थल बना हुआ है। वह बृहस्पतिवार को धार्मिक स्थल की चहारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे उनके गांव के संजीव, राजीव, बबलू और उनकी मां संजय कुमारी मौके पर आ गए। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उनसे मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने चहारदीवारी भी गिरा दी। शोर शराबा सुनकर मौके पर कई लोग आ गए।
आरोपी उन्हें देखकर मौके से भाग गए। विनोद का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। विनोद ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।

09जेएनडी47: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्त्रोत।
विज्ञापन