फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of Pradhan's nephew was found near the pit, with many injury marks on his body

Budaun News: खंती किनारे मिला प्रधान के भतीजे का शव, शरीर में चोट के कई निशान

Sat, 02 Aug 2025 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The body of Pradhan's nephew was found near the pit, with many injury marks on his body
कादरचौक। थानाक्षेत्र में चार दिन पहले से लापता प्रधान के भतीजे का शव शुक्रवार दोपहर खंती किनारे मिला। देर शाम शव की पहचान हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाने से करीब दो किमी दूर गंजडुंडवारा रोड पर गंगपुर के पास शुक्रवार को खंती में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला। प्रधान दिनेश उर्फ धारा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव के पास युवक की पैंट उतरी थी। पुलिस अनुसार शव करीब दो-तीन दिन पुराना है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान है। शव काला पड़ गया है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। शाम को ढूंढते हुए उसके परिजन कादरचौक थाने पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम में रखे शव को दिखाया तो लक्ष्मण नगला निवासी आमेंद्र यादव के रूप में पहचान हुई। मृतक के चाचा रामवीर लक्ष्मण नगला गांव के प्रधान भी हैं। हालांकि पिता महावीर ने कोई आरोप नहीं लगाया। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed