{"_id":"675b2923aab46b32d10a5cb3","slug":"the-body-of-a-youth-missing-from-his-home-was-found-in-a-drain-badaun-news-c-123-1-bdn1007-130909-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर से लापता युवक की नाले में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर से लापता युवक की नाले में मिली लाश
विज्ञापन
बृस्पतिवार को पथिक चौक के पास इसी नाली में मिला युवक का शव। संवाद
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम घर से निकले युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह पथिक चौक पर नाले में पड़ा मिला। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में युवक की मौत की पुष्टि पानी में डूबने से हुई है। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
मोहल्ला पथिक चौक के पास बृहस्पतिवार की सुबह नाले में एक अज्ञात युवक का शव राहगीरों ने पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, परिजन युवक की खोजबीन करते जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान मोहम्मद शारिक पुत्र मेहंदी हसन निवासी ऊपरपारा, लालपुल थाना सदर कोतवाली के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि युवक की शादी नहीं हुई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर था। वह अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था। दो-तीन दिन बाद खुद ही लौट आता था। बुधवार शाम भी वह बिना बताए घर से चला गया था। अगले दिन सुबह में उसका शव बरामद हुआ। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।