फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a young man who had been missing for 15 days was found hanging; murder is suspected.

Budaun News: 15 दिन से लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Sat, 17 Jan 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had been missing for 15 days was found hanging; murder is suspected.
घटना की जानकारी देते नत्थूलाल के परिजन। संवाद
कारदचौक। गांव खितौलिया निवासी नत्थूलाल (50 साल) पुत्र केबल राम का शव शुक्रवार को गांव से दो किलाेमीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। एक जनवरी को गांव में हुए झगड़े के बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया था। तभी से वह लापता था। परिवार के लोग हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक के भाई महेंद्र पाल ने बताया कि एक जनवरी को शराब को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। मारपीट में पड़ोसी को चोट लग गई थी। उसने मेडिकल परीक्षण कराके कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया था। पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया था। जमानत के बाद वह डर की वजह से गांव नहीं लौटा। इन दिनों वह कहां रहा, इसके बारे में भी परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

भाई महेंद्र पाल ने बताया कि 14 जनवरी को उसकी तारीख थी, वह वहां भी नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि भाई नत्थूलाल का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी

घटना की जानकारी देते नत्थूलाल के परिजन। संवाद

घटना की जानकारी देते नत्थूलाल के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed