{"_id":"6925f307510d48cef00aa033","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-kitchen-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151612-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रसोई में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रसोई में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
अरहान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार वाले। संवाद
ककराला। कस्बे के वार्ड नौ निवासी अरहान खान (18) पुत्र छोटे खां का शव मंगलवार की सुबह उसी के घर की रसोई में फंदे से लटका मिला है। सुबह जब मां ने शव लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। इसके बाद परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक परिवार के साथ कांशीराम कॉलोनी में रहता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। युवक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आर्थिक तंगी के कारण वह अक्सर तनाव में रहता था। अरमान की शादी दो साल पहले बदायूं निवासी मंतशा से हुई थी। मंतशा ने बताया कि उनके पति को कभी मजदूरी मिलती थी और कभी नहीं। इससे घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती थी।
अरमान के कोई बच्चा नहीं था। पत्नी मंतशा के पहले पति से दो बच्चे हैं। उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। परिवार की जिम्मेदारी और आय का कोई मजबूत स्रोत न होने के कारण घर में हर समय कलह का वातावरण बना रहता था। इसी के चलते वह अवसाद में आ गया और आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
अरमान की मां गुड्डी ने बताया कि वह खुद एक मैरिज लॉन में काम करती हैं। उनका बेटा मंगलवार को पानीपत में काम करने जाने वाला था। उसने कहा था कि मैरिज लॉन वाला मुझे भी वहां काम दिला देगा, लेकिन रात में उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी की जा रही है।