{"_id":"6848847cbaa24cd13907964d","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-two-days-after-his-marriage-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140931-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी के दो दिन बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी के दो दिन बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
अलापुर (बदायूं)। शादी के दो दिन बाद मंगलवार को अक्षय का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। मौके पर पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुलवाया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। परिजनों व नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव मोहन नगला निवासी ओमपाल के बेटे अक्षय कुमार (20) की बरात सात जून को शाहजहांपुर के गांव अमृतापुर निवासी बुधपाल के घर गई थी। घर में खुशी का माहौल था। बुधपाल ने बरात की खातिरदारी अच्छे से की और आठ जून को अपनी बेटी मिथलेश को नम आंखों से विदा कर दिया।
दुल्हन को लेकर दूल्हा घर पहुंचा तो महिलाओं ने मंगलाचार करते हुए नई नवेली दुल्हन को घर में प्रवेश कराया। सभी मांगलिक कार्य पूरे किए गए। मंगलवार सुबह अक्षय उठा और रिश्तेदारों की खातिरदारी में लग गया। शाम को उसके ससुराल वाले भी बेटी को विदा कराने के लिए आने थे। इसको लेकर वह तैयारियों में लग गया।
विज्ञापन
शाम को उसके ससुराल वाले अक्षय के घर पहुंच गए। इसी दौरान शाम करीब सात बजे अक्षय घर से शौच के लिए कहकर निकला। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवार वाले उसको तलाश करने लगे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजन रात को घर आ गए। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने अक्षय का शव पेड़ से फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी।
रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों से जानकारी करते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
--
प्रेमिका से करना चाहता था शादी, परिजन नहीं थे राजी
अक्षय जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से शादी करना चाहता था। इसके विपरीत परिवार के लोगों ने रीति-रिवाज से शादी उसकी बिना मर्जी के कर दी, दुल्हन घर आई तो वह अवसाद में चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। यह जानकारी दबी जुबान से उसके साथ के ही युवकों ने पुलिस काे दी।
--
हाथों की हल्दी भी नहीं पड़ी फीकी, उजड़ गया सुहाग
सुहागरात के दूसरे दिन ही मिथलेश का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत से वह बेसुध हो जा रही थी। परिवार वाले उसको संभाल रहे थे, लेकिन जब भी होश में आती उसकी चीख निकलती और बेसुध हो जाती।
--
मुंह दिखाई की जगह अंतिम संस्कार में शामिल हुए रिश्तेदार
शादी के बाद रिश्तेदार मुंह दिखाई की रस्म पूरी करने के लिए आते हैं, लेकिन इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जहां मुंह दिखाई के लिए आना था वहां रिश्तेदार अक्षय के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया गया।
--
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। अभी परिजनाें ने तहरीर नहीं दी है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-उदयवीर सिंह, थानाध्यक्ष, अलापुर