{"_id":"689cefaa424feb651a00460f","slug":"the-accused-were-not-arrested-the-woman-put-up-a-banner-and-threatened-to-leave-the-village-badaun-news-c-123-1-sbly1018-145079-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तार... महिला ने बैनर लगाकर दी गांव छोड़ने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तार... महिला ने बैनर लगाकर दी गांव छोड़ने की धमकी
विज्ञापन
गांव में लगा आरोपियों का बैनर। संवाद
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ गांव के ही चार लोगों ने मारपीट की थी। महिला ने छेड़खानी व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को महिला ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तार न करने का आरोप लगाकर चारों आरोपियों की फोटो के साथ बैनर लगाकर बैठ गई। उसने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो वह परिवार के साथ गांव छोड़कर चली जाएगी।
बीती 21 जुलाई को शाम लगभग सात बजे क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय विवाहिता पशुशाला से भैंस का दूध निकाल कर लौट रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी ने पीछे से दबोच लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र सहित चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन घटना के 20 दिन बाद भी एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया है। महिला का आरोप है कि पुलिस जानबूझ कर अभियुक्तों को नहीं पकड़ रही है। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि जल्दी ही पुलिस ने नामजदों को नहीं पकड़ा तो उनका परिवार गांव छोड़कर जाने को मजबूर होगा। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्तों को पकड़ने को दबिश दी जा रही है, लेकिन हाथ नहीं लगे हैं। जल्दी ही पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।