{"_id":"68acbb4215b83173dc07d4f0","slug":"the-accused-in-the-murder-of-mother-and-daughter-for-land-died-during-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1018-145720-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के लिए हुई मां-बेटी की हत्या में नामजद की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के लिए हुई मां-बेटी की हत्या में नामजद की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरमपुर में जमीन को लेकर मां-बेटी की हत्या कर दी गई थी। उसमें छह लोगों को नामजद किया गया। रोटा निवासी नामजद आरोपी की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार रात को मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताए बिना गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
14 अगस्त की रात शांति देवी और उनकी बेटी जयंती देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जयंती के मायके वालों ने ससुराल वालों समेत कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जयंती के जेठ वजीरगंज निवासी सुरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, कव्वाली सिंह, संजीव, पिंकू समेत मृतका के मौसेरे भाई विपिन को नामजद किया था। पुलिस ने जयंती के मौसेरे भाई विपिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्याकांड में साक्ष्य छिपाने में विपिन के सगे भाइयों ने उसका सहयोग किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में नामजद अन्य आरोपी सुरेंद्र, प्रदीप, कव्वाली, संजीव व पिंकू के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। नामजद आरोपी प्रदीप (62) की शनिवार रात इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। दातागंज थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि हत्याकांड के आरोपी की बीमार के चलते मौत होने की जानकारी मिली है।