फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   TET

टीईटी : केंद्र पर समय से नहीं पहुंचे कई अभ्यर्थी, परीक्षा छूटी

Mon, 24 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
TET
एसके इंटर कॉलेज से शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्वक तरीके से निपट गई। बढ़ी संख्या में अभ्यर्थी शहर में उमड़े जिससे कई बार कोविड गाइडलाइन टूटती दिखी। नए नियम के तहत परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले अभ्यार्थियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। इस वजह से कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। इधर, कई अभ्यर्थियों ने पेपर पहले की अपेक्षा कुछ कठिन बताया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी दिन भर केंद्रों को चेक करते रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले के 20 केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में 16121 अभ्यर्थी शामिल होने थे। इनमें से प्रथम पाली में 9940 के सापेक्ष 9027 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 913 अनुपस्थित। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में 6181 के सापेक्ष 5572 उपस्थित रहे और 609 अनुपस्थित रहे। अधिकतर अभ्यर्थियों की परीक्षा समय में परिवर्तन की वजह से छूटी। अब तक केवल उन लोगों को परीक्षा कक्ष में जाने नहीं दिया जाता था जो परीक्षा शुरू होने के बाद में केंद्र पर पहुंचते थे, लेकिन इस बार जो अभ्यर्थी आधे घंटे पहले केंद्र नहीं पहुंचे, उनको परीक्षा देने से वंचित होना पड़ा। जिन अभ्यर्थियों ने पेपर दिया, उनका कहना है इस बार पिछली दफा से थोड़ा कठिन था। वहीं बारिश की वजह से अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

-
अभ्यर्थियों ने की निशुल्क यात्रा
प्रदेश सरकार ने इस बार परीक्षा में सम्मालित हुए अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिए थे। ऐसे में रविवार को जो भी अभ्यर्थी टीईटी में शामिल हुए। उनमें से किभी भी अभ्यर्थी को रोडवेज बस में किराया नहीं देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिनभर अधिकारी चेक करते रहे परीक्षा केंद्र
नकल विहीन परीक्षा कराने का दबाव इस बार प्रशासन पर बहुत ज्यादा था, क्योंकि पिछली बार पेपर लीक होने के चलते परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। ऐसे में सुबह से ही सरकारी मशीनरी परीक्षा केंद्रों पर दौड़ लगाती दिखी। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज समेत अन्य सेंटरों पर परीक्षा का हाल एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया ने लिया। उन्होंने संबंधित मजिस्ट्रेटों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

-
बस स्टैंड और केंद्रों के बाहर भीड़ बढ़ी
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत सभी लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता है। साथ ही सामाजिक दूरी को भी जरूरी बताया गया है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है, लेकिन रविवार को परीक्षा के दौरान अधिकतर जगह गाइड लाइन का पालन नहीं हुआ।
-
टीईटी शांतिपूर्वक तरीके से करा दी गई। सभी केंद्रों से इनपुट आ गया है, कहीं भी अनुचित साधन इस्तेमाल करने जैसी या कोई अन्य शिकायत नहीं मिली है।
- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed