फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ten years imprisonment to two brothers who committed rape

Budaun News: दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाइयों को दस-दस साल का कारावास

Thu, 15 Aug 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 15 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Ten years imprisonment to two brothers who committed rape
बदायूं। दुष्कर्म के 23 साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ सक्सेना ने दो सगे भाइयों को दोषी करार दिया है। दोषियों को दस-दस साल की सजा के साथ ही उन पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण ने दो जुलाई 2001 को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि गांव के ही नवी हसन व उसके बच्चों में झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर नवी हसन व साबिर हुसैन ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा रिपोर्ट में दर्ज नहीं की और मारपीट में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। जहां उसने दोनों भाइयों पर दुष्कर्म करने की बात कही। निचली अदालत ने 26 फरवरी 2015 को दुष्कर्म करने की धारा की बढ़ोत्तरी की। दोनों पक्षों की तरफ से अदालत में गवाह पेश किए गए। आरोपी पक्ष दुष्कर्म के आरोपों को झूठा साबित नहीं कर पाया। बुधवार को न्यायाधीश ने दोनों भाइयों को दोषी करार देते हुए दस-दस साल कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed