{"_id":"67ddb113067efc7d8203469a","slug":"ten-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-atm-the-fraudster-turned-out-to-be-from-etah-badaun-news-c-123-1-sbly1035-136012-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एटीएम बदलकर खाते से दस हजार निकाले, एटा का निकला जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एटीएम बदलकर खाते से दस हजार निकाले, एटा का निकला जालसाज
विज्ञापन
उझानी में गिरफ्तार जालसाज अवनीश। स्रोत- पुलिस
उझानी। डेबिट कार्ड (एटीएम) बदलकर ग्राहकों को चूना लगाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बार चेतूनगला गांव के विपिन जालसाज का शिकार हो गए। 10 हजार निकाले जाने का मैसेज उनके मोबाइल फोन पर आया तो उन्होंने खोजबीन के दौरान जालसाज को दबोच लिया। आरोपी का साथी छूटकर भाग गया।
मामला बृहस्पतिवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के गांव चेतूनगला निवासी विपिन यादव पड़ोसी गांव फुलासी निवासी शिशुपाल के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर यूनियन बैंक के एटीएम के केबिन में पिन बनाने के लिए पहुंचे। केबिन में पहले से मौजूद दो युवकों ने बातों में फंसाकर विपिन का डेबिट कार्ड बदल डाला। इसके बाद विपिन के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। मैसेज के जरिये जब उन्हें इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों युवकों को पास के ही एटीएम के केबिन के बाहर घेर लिया।
विपिन समेत उनके दोस्तों के चंगुल से एक जालसाज तो भाग निकला, लेकिन दूसरे को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए जालसाज ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह एटा जिले में बागवाला थाना क्षेत्र के गांव रामपुर का निवासी अवनीश पुत्र शैतान सिंह है। छूटकर भागा बाबू धीमर दिल्ली में रहता है। पुलिस ने अवनीश के पास से 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि अवनीश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने बाबू धीमर की गिरफ्तारी को कोशिश शुरू कर दी है।