फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temperature dropped due to rain, possibility of hailstorm in coming days

Budaun News: बारिश से तापमान गिरा, आगामी दिनों में ओलावृष्टि की संभावना

Tue, 02 May 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 02 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, possibility of hailstorm in coming days
01बीडीएन28-टिकटगंज में हुआ जल भराव।संवाद
बदायूं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल की शुरुआत में भीषण गर्मी पड़ी थी, जिसकी वजह से स्थानीय स्तर पर स्कूलों के समय में परिवर्तन करना पड़ा था। वहीं, मई की शुरुआत में मौसम इस कदर बदल गया है कि लोग अब पंखा-कूलर बंद करने पर मजबूर हो गए हैं। सोमवार शाम को बारिश भी हुई तो तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बार मार्च के अंत से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार गर्मी बहुत ज्यादा पड़ेगी। इसका असर अप्रैल के पहले हफ्ते में देखने के लिए मिला और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। इसकी वजह से डीएम के निर्देश पर बीएसए ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया था। पर, पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में बेमौसम हो रही बारिश ने गर्मी के मौसम में गुलाबी सर्दी महसूस करना शुरू कर दिया है। मई के पहले ही दिन बादल छाए रहे। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके तो वहीं शाम को बारिश हुई। अपराह्न सवा तीन बजे से हवा चलने लगी, साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि एक सप्ताह के मौसम इसकी तरह के बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह का तापमान
25 अप्रैल अधिकतम 33.6 न्यूनतम-25.4
26 अप्रैल अधिकतम 36.5, न्यूनतम-25.3
27 अप्रैल अधिकतम 38.1 न्यूनतम-27.0
28 अप्रैल अधिकतम 36.9 न्यूनतम-26.3
29 अप्रैल अधिकतम 35.9 न्यूनतम-26.9
30 अप्रैल अधिकतम 30.9 न्यूनतम-22.6
एक मई अधिकतम-32.9 न्यूनतम-25.4

ओलावृष्टि हुई तो मक्का को होगा नुकसान
जिले में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस बीच में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश भी होगी। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसको लेकर कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि इस समय बारिश होने से फसल को कोई खास नुकसान नहीं है, क्योंकि अभी जिले में मक्का और मैंथा की फसल ही प्रमुख है। अगर ओलावृष्टि होती है तो मक्का की फसल पर नुकसान हो सकता है।


शहर में हुआ जलभराव
सोमवार शाम को हुई बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी। नालियों में गंदगी की वजह से पानी आगे नहीं बढ़ सका। इसकी वजह से सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश बंद होने के बाद में लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में कई जगह पर पानी पास होने के बाद में कीचड़ सड़क पर फैल गई। लोगों का कहना है कि पिछले पांच सालों में नालों की सफाई के नाम पर खेल ही हुआ है और जनता को बेवकूफ बनाया है।

01बीडीएन28-टिकटगंज में हुआ जल भराव।संवाद

01बीडीएन28-टिकटगंज में हुआ जल भराव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed