फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teez

मेहंदी लगवाई, लिया मेकअप का सामान

Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teez
तीज को लेकर मेहंदी लगवाती युवती। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोनाकाल की पाबंदी हटने के बाद बाजार में शनिवार को तीज को लेकर अलग ही रौनक देखने को मिली। बाजार में महिलाओं ने जहां जमकर खरीदारी की वहीं त्योहार को अलग तरीके से मनाने के लिए प्लान भी बनाया। पूरे दिन पार्लर से लेकर मेहंदी लगवाने वालों के यहां महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शादी के बाद पहली तीज मनाने जा रही बहुओं की ससुराल में हरियाली तीज को लेकर शनिवार को दिनभर खास तैयारियां चलती रहीं। सिर्फ बहु ही नहीं, सास भी पहली तीज के लिए उत्साहित दिखीं। बहू की पसंद के कपड़ों के साथ शृंगार का सामान मंगाया गया। पहली बार तीज मनाने जा रहीं महिलाएं भी अपने को दुल्हन की तरह सजाने में कोई कोर कसर नहीं रखने में पीछे दिखीं। दुकानदारों के अनुसार, शनिवार को तो उन्हें खाना खाने के लिए भी वक्त जैसे तैसे मिल पाया।
विज्ञापन

इधर, साड़ियों से लेकर लहंगे तक की जमकर खरीदारी की गई। वहीं दूसरी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखी।
-
शादी के बाद पहली तीज को लेकर हूं उत्साहित : दीक्षा
बड़े गुरुद्वारा के पास में रहने वाली दीक्षा वैश्य ने बताया कि पिछले साल उनकी शादी हुई थी। ऐसे में यह उनकी पहली तीज है। इसको लेकर वह बहुत ज्यादा उत्साहित है। पहली तीज को यादगार बनाने के लिए प्लानिंग की है। कपड़ों आदि की खरीदारी पूर्व में कर ली है। परिवार वाले भी तीज को यादगार बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीज मनाएंगे, पति के साथ घूमने भी जाएंगे : शीतल
विजय नगर निवासी शीतल ने बताया कि तीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसको लेकर एक माह पूर्व से ही तैयारी करती आ रहीं हैं कि क्या पहनना है, कैसे तैयार होना है। सभी चीजों की प्री प्लानिंग की है। पहली तीज है, ऐसे में दुल्हन की तरह तैयार होंगे। साथ ही प्लान बनाया है कि पति के साथ में घूमने भी जाएंगे।
-
स्कूलों में छात्राओं ने रचाई मेहंदी, जीते पुरस्कार
बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में शिवानी, नुजरत, जवेरिया, काव्या काजल, रोशनी, सीनियर वर्ग में आस्था, अलशिफा, इंशा राईन, सलोनी, फ़िजा, गुंजन आदि ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने सभी का उत्साहवर्धन किया। अनीता सोमानी, मोहिनी राठौर, मांडवी महेश्वरी, मारिया, नीरेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलशिफा सिद्दीकी, द्वितीय स्थान अंशिका यादव, तृतीय स्थान सृष्टि सागर ने प्राप्त किया। डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह समेत स्टाफ मौजूद रहा।

शिशुु शिक्षा सदन स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सना को प्रथम, साक्षी माहेश्वरी को द्वितीय एवं पूर्वी को तृतीय स्थान दिया गया। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आकांक्षा यादव को प्रथम, आयुषी द्वितीय, आराध्या गुप्ता को तृतीय स्थान दिया। जूनियर में सजनी यादव प्रथम, पल्लवी सागर द्वितीय व महिमा तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed