फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager, policeman and soldiers entered the house, ruckus

घर में नहा रही थी किशोरी, दरोगा और सिपाही घुसे, हंगामा

Tue, 19 May 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Teenager, policeman and soldiers entered the house, ruckus
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग पुलिस लगातार विवादों में घिरती जा रही है। पुराने मामलों के लगे दाग अभी साफ नहीं हुए थे कि सोमवार को दरोगा और सिपाही पर एक और आरोप से घिर गए। एक परिवार का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी घर में नहा रही थी। उसी वक्त दरोगा और सिपाही बगैर दरवाजा खटखटाये घर में घुस गए। इस पर गांव में हंगामा खड़ा हो गया। परिवार वालों ने उनकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार का आरोप है कि हल्का दरोगा और सिपाही अपनी बाइक लेकर शाम के समय उनके गांव पहुंचे। उस वक्त उनकी नाबालिग बेटी नल पर नहा रही थी। जबकि उसकी भाभी खाना बना रही थी। मां भी घर पर मौजूद थी। उसके पिता और भाई खेत पर गए हुए थे। उसी समय दरोगा और सिपाही घर में दरवाजे पर लात मारकर घुस गए। इससे उनकी बेटी डर गई। वह अर्धनग्न अवस्था में कमरे की ओर भागी। दोनों पुलिस कर्मी उसी कमरे में घुसते चले गए। किशोरी की चीख पुकार सुनकर उसकी मां और भाभी आ गई। दरोगा ने सीधे किशोरी से उसके भाई और पिता के बारे में पूछा। तब तक उन्होंने शोर मचा कर लोगों को एकत्र कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के इस तरह घर में घुसने पर लोगों ने एतराज किया। मामला तूल पकड़ता देखकर दोनों पुलिसकर्मी बाइक लेकर वहां से भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। इस संबंध में परिवार के लोगों ने सोमवार को एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ ललित भाटी ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed