फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager missing from Wazirganj found working as a laborer in Delhi hotel

Budaun News: दिल्ली के होटल में मजदूरी करते मिले वजीरगंज के किशोर

Sun, 04 Dec 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing from Wazirganj found working as a laborer in Delhi hotel
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे के बनिया मोहल्ले से लापता दोनों किशोर दिल्ली के एक होटल में काम करते मिले। थाना पुलिस उनकी तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी, तभी दोनों का सुराग लगा। पुलिस उन्हें वजीरगंज ले आई है। दोनों किशोर बोले कि वह पैसा कमाने के लिए दिल्ली चले गए थे। उनके लौटने से परिवार वाले खुश हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर मोहल्ले अजय (13) पुत्र सोनू सिंह और रोहित (15) पुत्र प्रेमपाल सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने जाकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। इस पर थाना पुलिस ने भी उनकी खोजबीन शुरू कर दी। बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर सीओ बिसौली पवन कुमार वजीरगंज थाने पहुंचे थे। उन्होंने एक टीम लगाकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई थी। वजीरगंज कस्बे के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि दोनों किशोर एक बस में सवार हुए थे। इससे एक टीम दिल्ली भेज दी गई। छानबीन के दौरान दोनों किशोर दिल्ली के शालीमार इलाके के एक होटल में काम करते मिले। पुलिस टीम उन्हें सुबह वजीरगंज कस्बा ले आई। जब दोनों किशोरों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह अमीर बनना चाहते हैं। इससे पैसे कमाने के उद्देश्य से वह दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पहले मुरादाबाद गए। वहां से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली चले गए। उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने एक रेस्टोरेंट में शादी समारोह के बर्तन धोने का काम दिलाया था। उन्हें देखकर परिवार वाले बेहद खुश हुए। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों किशोर सकुशल मिल गए हैं। यही पुलिस का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed