{"_id":"6670bf90d4a25421a409da74","slug":"teenager-missing-from-kachla-ganga-ghat-fear-of-drowning-badaun-news-c-123-1-sbly1004-120689-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला गंगा घाट से किशोर लापता, डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला गंगा घाट से किशोर लापता, डूबने की आशंका
Tue, 18 Jun 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर खड़े लापता किशोर के परिजन। संवाद
कछला (बदायूं)। कछला गंगा घाट से 14 वर्षीय मोहित अचानक लापता हो गया। परिवार वालों का कहना है कि मोहित गंगा स्नान कर रहा था। तभी लापता हुआ, लेकिन पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि किसी ने उसे गंगा में डूबते हुए नहीं देखा। इसके बावजूद किशोर की तलाश कराई जा रही है।
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सहलवानपुर निवासी मोहित पुत्र अजय कुमार रविवार सुबह अपने भाई रोहित और ताऊ विनोद कुमार के साथ गंगा दशहरा के मौके पर स्नान करने कछला आया था। परिवार के सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे।
मोहित भी स्नान कर रहा था। उसका भाई और ताऊ गंगा स्नान करके बाहर निकल आए। उनके साथ मोहित भी आया था, लेकिन वह फिर से नहाने चला गया। उसके बाद लौटकर नहीं आया। परिवार वालों ने उसे आखिरी बार स्नान करते देखा था। जब वह काफी समय तक लौटकर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया। परिवार वाले डूबने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके भाई रोहित और ताऊ का कहना है कि वह कछला पुलिस चौकी भी गए थे लेकिन, पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और न ही उसकी तलाश कराई।
कछला चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने कहा कि किशोर को किसी ने डूबते हुए नहीं देखा। उसका डूबना भी संदेह के घेरे में है। उसकी तलाश कराई जा रही है।