फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager hanged herself when her father scolded her

Budaun News: पिता ने डांटा तो फंदे से लटक गई किशोरी

Sat, 10 Feb 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager hanged herself when her father scolded her
रूपा उर्फ रामा का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ारी सिधारपुर निवासी रूपा उर्फ रामा (15) ने अपने घर में फंदे से लटक गई। परिवार वाले उसे फंदे से उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम मुड़ारी सिधारपुर निवासी साधुराम का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम उन्होंने बेटी रूपा को कूड़ा न डालने की बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर के अंदर चली गई और परिवार वाले अपने-अपने काम में लग गए। कुछ देर बाद रूपा घर के अंदर पड़ी झोंपड़ी में जाकर रस्सी के फंदे से लटक गई। मोहल्ले के लोगों ने उसे देखा तो शोर मचा दिया। परिवार के सभी लोग मौके पर आ गए। उन्होंने रूपा को फंदे से उतारा और उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। परिवार वालों का कहना है कि भर्ती कराने के दौरान रूपा परिवार वालों से बात कर रही थी लेकिन रात करीब दो बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह परिवार वालों की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई, जहां से किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed