{"_id":"67e592b2ddab25e0470ff57f","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-himself-badaun-news-c-123-1-bdn1008-136359-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किशोर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किशोर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव बितरोई में बुधवार शाम एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
थानाक्षेत्र के गांव बितरोई निवासी मोनू (17) पुत्र राजेंद्र प्रसाद अपने बड़े भाई सोनू और बड़ी बहन खुशबू के साथ पंजाब के जालंधर में रहकर नौकरी करते थे। बड़े भाई सोनू ने बताया कि छोटा भाई मोनू होली मनाने पंजाब से घर आया था। तब से वह घर पर अकेला ही था। उसके माता-पिता का बीमारी के चलते काफी पहले निधन हो चुका है।
बुधवार को मोनू ने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। पड़ोस का एक बच्चा मोनू से मोबाइल का चार्जर मांगने आया तो घटना का पता चला। मोहल्ले के लोगों ने मोनू के भाई सोनू व बहन को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही भाई-बहन पंजाब से घर लौटे।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम कराकर किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया। मुजरिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि किशोर ने आत्महत्या की है। इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जांच की जा रही है।