{"_id":"6a359d344d6aef5f8d09662a","slug":"teenage-girl-hangs-herself-to-death-following-a-domestic-dispute-badaun-news-c-123-1-bdn1010-166566-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में मनमुटाव होने पर फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में मनमुटाव होने पर फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर में छोटे भाई-बहन से मामूली कहासुनी के बाद एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकी किशोरी के शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
किशोरी के पिता दिनेश ने बताया कि उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें रागिनी दूसरे नंबर की थी। रागिनी कक्षा 11 की छात्रा थी। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं। रागिनी से छोटी दो अन्य बहनें मोहिनी और दुर्गा हैं। रागिनी के दो भाई रोहित और मोहित हैं। उन्होंने बताया कि भाई-बहनों के बीच मामूली विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार दोपहर उसने पंखे पर फंदे से लटककर जान दे दी।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में किशोरी की मौत का कारण हैंगिंग आया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।