फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teen injured after being hit by soil-laden tractor-trolley, uproar

Budaun News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर घायल, हंगामा

Fri, 06 Jun 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teen injured after being hit by soil-laden tractor-trolley, uproar
उझानी में मिट्टी लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलीकी टक्कर से घायल लकी के साथ मौजूद मां। संवाद
उझानी। मिल कंपाउंड से होकर निकल रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में से एक ने साइकिल सवार किशोर को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से किशोर का एक पैर टूट गया। इससे गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी की तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। श्रीनारायणगंज मोहल्ले के मिल कंपाउंड इलाके में पीली मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर लकी (10) पुत्र गुड्डू घायल हो गया। वह घर से साइकिल लेकर किराना की दुकान की ओर निकला था। हादसे में लकी का एक पैर टूट गया। काॅलोनी के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया तो चालक निर्माणाधीन मकान के पास उसे छोड़कर भाग गया। घायल बालक के परिजन भी आ गए। भीड़ जुटने पर वहां काफी देर तक हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

परिजनों ने 112 पर फोन करके पुलिस रिस्पांस वैन भी बुला ली। लोगों ने पुलिस कर्मियों को बताया कि काॅलोनी में रोजाना दर्जनों की संख्या में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हैं। उनकी रफ्तार अधिक होती है। मिट्टी अवैध खनन कर लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चालक के भाग जाने के बाद पहुंचे मालिक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेजाने की कोशिश की तो महिलाओं ने उसे आगे नहीं जाने दिया। बता दें कि दो दिन पहले कुड़ानरसिंहपुर के पास सहसवान क्षेत्र निवासी दंपती मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने की कोशिश में बाइक फिसल जाने से घायल हो गया था।

उझानी में मिट्टी लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलीकी टक्कर से घायल लकी के साथ मौजूद मां। संवाद

उझानी में मिट्टी लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलीकी टक्कर से घायल लकी के साथ मौजूद मां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed