{"_id":"68fbced76dca2bdf9107eed6","slug":"teachers-will-train-cooks-working-in-schools-badaun-news-c-123-1-sbly1001-149600-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षण देंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षण देंगे शिक्षक
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बीएसए कार्यालय की ओर से खंड शिक्षाधिकारियों से रसोइयों की सूची मांगी गई है।
पीएम पोषण योजना छात्रों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील योजना है। भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने के उद्देश्य से रसोइयों को नवीन पोषण प्रशिक्षण फिल्म और डाक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापक इस प्रशिक्षण को संचालित करेंगे।
इसमें प्रशिक्षण फिल्म देखने के बाद प्रधानाध्यापक रसोइयों का ध्यान कई बिंदुओं पर आकर्षित कराएंगे। इनमें भोजन पकाने से पहले गैस या स्टोव, बर्नर और रेगुलेटर की जांच, साफ-सफाई का ध्यान रखना, रसोई में चूहे, छिपकली या कीड़े-मकौड़े न होने देना, ढककर भोजन पकाना और रखना जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही भोजन में आयोडीन युक्त नमक, सीलबंद व एगमार्क तेल-मसालों के प्रयोग पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में यह भी बताया जाएगा कि मेन्यू के अनुसार निर्धारित दिवस पर रोटी अवश्य बनाई जाए और यह न तो कच्ची हो न जली हुई। बच्चों को परोसने से पहले रसोइया, अध्यापक या अभिभावक की ओर से भोजन का स्वाद अवश्य चखा जाए।
बीएसए वीरेंद्र कुमार ने रसोइयों को यह भी हिदायत दी जाएगी कि रसोई में केवल रसोइए ही प्रवेश करें, अन्य किसी को न आने दिया जाए। ताजा और गर्म भोजन समय से तैयार कर मध्यावकाश में ही परोसा जाए।