फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers' Day... Teachers of Badaun increased the prestige of the district

Budaun News: शिक्षक दिवस... बदायूं के शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का मान

Fri, 05 Sep 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Teachers' Day... Teachers of Badaun increased the prestige of the district
बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षकों ने प्रदेश स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और मेहनत करने वाले शिक्षकों की पहचान अब प्रदेश स्तर पर हो रही है। ऐसे में जिले के डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) प्रवक्ता अमित शर्मा के शैक्षिक प्रोजेक्ट को प्रदेश स्तर पर सराहना मिली है। शासन की ओर से तय किया गया है कि उनके प्रोजेक्ट को अब राज्यस्तरीय शैक्षिक चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस पहल से न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के विद्यार्थी और शिक्षक लाभान्वित होंगे। वहीं जिले के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक हिरदेश को उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

----------------
वीडियो के माध्यम से घर बैठकर भी शिक्षा ग्रहण कर सकते बच्चे
डायट के प्रवक्ता अमित शर्मा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए नवाचारी प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को सिखाने के लिए कई वीडियो बनाया है। वह वीडियो डीटीएच चैनलों के माध्यम से टीवी में चलेगा। उससे बच्चे घर बैठे सीख सकते हैं।
विज्ञापन

------

आमजन के प्रयास से बनाई विज्ञान लैब
ब्लॉक कादरचौक के गांव चतुरीनगला के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक हिरदेश कुमार माथुर 18 जुलाई 2007 से यहां तैनात है। उनकी बनाई गई थीम मेरा विद्यालय मेरा मंदिर को शासन से सराहा गया है। उसके आधार पर उनको राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनका कहना है कि प्राथमिक स्कूलों में अभी तक विज्ञान लैब नहीं होती है। उन्होंने जन सहयोग से स्कूल में लैब का निर्माण करवाया है। हालांकि लैब में केमिकल का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed