फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teacher leader suspended by BSA

Budaun News: शिक्षक नेता को बीएसए ने किया निलंबित

Fri, 28 Jul 2023 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Teacher leader suspended by BSA
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। शासन स्तर से एक जांच टीम का गठन किया गया है, जो उनके प्रकरण की जांच करेगी। चर्चा है कि आयोग में सुनवाई के दौरान अफसरों की फटकार लगाई गई थी, जिसके बाद शिक्षक नेता को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षिका ने चार अगस्त 2022 को सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने संजीव शर्मा पर आरोप लगाया था कि वह आपत्तिजनक हरकतें करते हैं। वह कई बार उनको चेतावनी दे चुकी हैं लेकिन वह नहीं मानते। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। वह जिले से प्रदेश स्तर पर अपनी पहुंच बताते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में एससी एसटी आयोग में बुधवार को सुनवाई थी। चर्चा है कि मामले की गंभीरता को लेते हुए आयोग ने तारीख पर आए अफसरों की फटकार लगाई। इसके बाद बुधवार शाम को बीएसए स्वाति भारती ने अधिकारियों से मिले निर्देशानुसार संजीव शर्मा को निलंबित कर दिया। अब जांच शासन स्तर से गठित तीन सदस्यीय टीम करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है अगले माह जांच पूरी हो जाएगी। इधर, शिक्षक नेता संजीव शर्मा ने निलंबन को गलत ठहराते हुए कहा है कि इस प्रकरण की अभी जांच चल रही है ऐसे में उनको निलंबित करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed