फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teacher accused of kidnapping student, FIR lodged against four

Budaun News: शिक्षक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of kidnapping student, FIR lodged against four
अलापुर। कस्बा स्थित एक स्कूल का शिक्षक अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छात्रा को अगवा कर ले गया। छात्रा के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए शिक्षक समेत दो को नामजद कर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।
विज्ञापन

अलापुर कस्बा के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 10 फरवरी की सुबह दस बजे उनकी बेटी प्रयोगात्मक परीक्षा देने की बात कहकर कस्बे के ही स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। उन्होंने बेटी को काफी तलाश किया। उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को स्कूल के शिक्षक अभिषेक और अजय पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी अलापुर अपने दो साथियों की मदद से कहीं ले गए हैं। पुलिस ने शिक्षक अभिषेक, अजय व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अलापुर इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed