फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   TB patients to get double combo of medicines

टीबी के मरीजों को मिलेगा दवा का कांबो पैक

Sat, 16 Sep 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 16 Sep 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
TB patients to get double combo of medicines
क्षयरोग (टीबी) के मरीजों के लिए सप्ताह में तीन बार चार-चार गोलियां खाने के झंझट से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। सेहत महकमे ने इसे सरल और सुलभ बनाने की दिशा में दवा का एक कांबो पैक मुहैया कराने का फैसला किया जो स्वास्थ्य केंद्र पर मिलेगा। इसमें चार गोलियों की बजाय प्रत्येक दिन एक ही गोली खाने होगी। उसी गोली में सभी सॉल्ट होंगे। कोई मरीज कांबो पैक की दवा से छूट न जाए, इसके लिए मिस्ड कॉल देने की विशेष सुविधा भी होगी। दवा खाने के बाद मरीज को दवा के रेपर के अंदर लिखे टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देेनी होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर जिला क्षय रोग अफसर, सुपरवाइजर और लैब टेक्नीशियन को यह पता लगा जाएगा कि आपने दवा खा ली है।      
विज्ञापन

टीबी की दवा के नए पैक की शुरुआत दो अक्तूवर से होगी। इसके लिए व्यवस्थाएं करने और स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेंड करने में जुटे सेहत महकमे के अफसरों ने प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर ट्रेनिंग भी शुरू करा दी है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों को अस्पतालों में कांबो पैक मुहैया कराया जाएगा। पैक के अंदर के अंदर 28 गोलियां होगीं, जो प्रत्येक दिन एक-एक खानी होगी। जबकि अब तक सप्ताह में तीन दिन अस्पताल बुलाकर दवा दी जाती रही है और एक बार में चार गोलियों की डोज होती है। अब जो एक गोली खानी है, उसी के अंदर चार गोलियों का मिश्रण होगा। दवा छह महीना तक चलेगी। पहले दो महीने दवा खिलाने के बाद बीमारी का टेस्ट होगा। पॉजीटिव आने पर पहले दो महीने वाली दवा का एक महीना बढ़ा दिया जाएगा। इस तरह इलाज सात महीने तक चलेगा।चिकित्साधीक्षक डॉ निरंजन सिंह का कहना है कि क्षयरोग के मरीजों को कांबो पैक से उन दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जो सप्ताह में तीन दिन चार-चार गोलियों की डोज लेते वक्त होता था। फिर निगरानी भी प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। अगर किसी भी मरीज को जिस दिन भी दवा नहीं मिली, उसके बारे में डॉक्टरों से भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed