फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Taylor was beaten to death in Mujaria

मुजरिया में टेलर की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 29 Aug 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Taylor was beaten to death in Mujaria
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई में रविवार सुबह 25 वर्षीय देवपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। देवपाल कौल्हाई में ही दर्जी का काम करता था। सुबह दुकान खोलने के दौरान उसने आरोपी के साथ बैठकर शराब पी और तभी विवाद शुरू हो गया। पिता ने चार ने खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम रविवार सुबह नौ बजे का है। थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी देवपाल यादव पुत्र सूरजपाल बदायूं-दिल्ली हाईवे किनारे कौल्हाई में दर्जी की दुकान चलाता था। परिवार वालों के मुताबिक देवपाल सुबह आठ बजे दुकान खोलने गया था। वहीं कौल्हाई निवासी परिचित भगवानदास आ गया। देवपाल दुकान में सफाई कर चुका था। तभी भगवानदास ने नजदीक की दुकान से शराब ली। वहीं बैठकर दोनों ने शराब पी। नशा चढ़ने पर दोनों के बीच गालीगलौज हो गई। भगवानदास ने देवपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर भगवानदास की पत्नी और दो बेटियां आ गईं। उन्होंने भी देवपाल की लाठी से जमकर पिटाई कर दी। इससे देवपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे देवपाल को बचाया। सूचना पर उसके परिवार वाले भी आ गए। वह घायल को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारवाले उसके शव को वापस ले गए। पिता ने भगवानदास, उसकी पत्नी और दो बेटियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने टेलर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मुजरिया प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले शराब की दुकान पर हुई थी मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवपाल को ज्यादा नशा हो गया था। भगवानदास ने इसी बात का फायदा उठाया। पहले इन लोगों ने शराब की दुकान पर ही बैठकर शराब पी थी। जब उनके बीच विवाद शुरू हुआ। लोगों ने सामान्य विवाद समझकर उन्हें दुकान से बाहर निकाल लिया। आरोपी उसे घसीटकर चौराहे पर ले गया। वहां पत्नी और बेटियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजरिया में एक युवक की मौत हुई है। उसके पिता ने तहरीर दी थी, जिस पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed