फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Talent from council schools shines at 'Umang Ek Pehchan'

Budaun News: उमंग एक पहचान में चमकी परिषदीय स्कूलों की प्रतिभा

Wed, 30 Sep 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Talent from council schools shines at 'Umang Ek Pehchan'
उमंग एक पहचान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए आयोजित ‘उमंग एक पहचान’ कार्यक्रम में मंगलवार को विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, उपहार और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। उनके शिक्षक और अभिभावक भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की पहल पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने किया। केजीबीवी जगत की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत प्रस्तुति दी। ‘उमंग एक पहचान’ के तहत जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और जीवन कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई थीं।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं सात से 11 सितंबर, ब्लॉक स्तर की 18 और जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं 23 सितंबर को डायट में हुई थीं। प्राथमिक स्तर पर कहानी सुनाओ, अंग्रेजी डिक्टेशन और सामान्य ज्ञान, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी-अंग्रेजी भाषण, वाद-विवाद, अंग्रेजी डिक्टेशन और सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा एक से तीन तक के विजेताओं को ब्लॉक स्तर पर पहले ही सम्मानित किया जा चुका है। मंगलवार को शेष जनपद स्तरीय विजेताओं को सम्मान मिला। 11 विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच-पांच हजार, 11 को द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन-तीन हजार और 11 को तृतीय पुरस्कार के रूप में 1,500-1,500 रुपये दिए गए। 32 विद्यार्थियों को 500-500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिला। इस तरह 65 विद्यार्थियों को कुल 1,20,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
सीडीओ ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बेसिक शिक्षा के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में बीएसए नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।





उमंग एक पहचान में आरेश रहे तृतीय



जगत। संविलियन विद्यालय दियोरीजीत की कक्षा आठ के छात्र आरेश ने उमंग एक पहचान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला समिति ने उसे सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक विजय शर्मा, मोहम्मद यूसुफ आदि अध्यापक एवं स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

उमंग एक पहचान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद

उमंग एक पहचान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद

उमंग एक पहचान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद

उमंग एक पहचान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद

उमंग एक पहचान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद

उमंग एक पहचान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed