{"_id":"3bcfebca375f0e568a4a3098e8847d95","slug":"surat-crafted-path-soon-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी मार्ग की जल्द बदलेगी सूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी मार्ग की जल्द बदलेगी सूरत
Islamnagr
Updated Wed, 13 May 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही इस्लामनगर गढ़ी मार्ग की सूरत बदल जाएगी ओम कंस्ट्रेरक्शन को दस किलो मीटर हाट मिक्स और चार गांवों के अंदर लगभग ढाई किलो मीटर सीसी मार्ग डालने का ठेका मिला है। लगभग छह करोड़ की लागत के इस निर्माण कार्य को तीन माह में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा साढ़े बारह किमी मार्ग को पास कर दिया गया है। रास्ते में पड़ने वाले गांव नदेरी में 460 मीटर, अचलपुर में 600 मीटर, भगवंतपुर में 400 मीटर, दजरामपुर में 460 मीटर सीसी मार्ग बीस सेमी मोटा बनाया जाएगा। जिसमें आठ एमएम की मोटी सरिया का जाल पडेगा। दस किलो मीटर मार्ग हाट मिक्स से बनाया जाएगा। जिसके लिए साइड पर ही प्लांट लगाया गया है। मार्ग की चौड़ाई पहले के अनुसार तीन मीटर और साढ़े तीन मीटर ही रहेगी। ठेकेदार सत्यपाल ने बताया कि मार्ग का निर्माण तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले लगभग बीस वर्षो से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। मार्ग निर्माण से ग्रमीणो में खुशी है। गढ़ी से आगें जुनावई तक हॉट मिक्स रोड बनाया गया है।
विज्ञापन
जल्द बाईपास का होगा निर्माण
डीसीवी चैयरमैन ब्रजेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में कई अन्य सड़के भी पास कराई गई है। बहजोई रोड हनुमान मूर्ति से लोकेंद्र शर्मा के भट्ठे, सहसवान रोड तक जल्द ही बाईपास निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
जिले के विकास पर पूरी नजर
क्षेत्र्ीाय सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिले के विकास पर उनकी पूरी नजर है। कई अन्य मार्गों पर भी शासन से धन पास कराया गया है। ब्लाक क्षेत्र के लोगों को जल्द ही महिला अस्पताल, सड़क मार्ग, मंडी की सुविधा मिलेगी।