फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Supporters will be stopped at the barrier itself, video-photography will be done

Budaun News: बैरियर पर ही रोके जाएंगे समर्थक, कराई जाएगी वीडियो-फोटोग्राफी

Thu, 11 Apr 2024 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Supporters will be stopped at the barrier itself, video-photography will be done
नांमाकन स्थल की तैयारियों का जायजा लेते डीएम,एसएसपी।स्रोत-पुलिस
बदायूं। जिले में तीसरे चरण के नामांकन आज से शुरू हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली गई है। इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने बैरियर लगा दिया गया है। कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग करा दी गई है। प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों को 100 मीटर दूर इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने ही रोक दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस दौरान फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार दोपहर सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन कक्ष से लेकर कलक्ट्रेट परिसर और कचहरी के आसपास इलाके की सुरक्षा व्यवस्था देखी। नामांकन के दौरान महाराणा प्रताप तिराहे के आसपास वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। तिराहे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा। नामांकन कराने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए लालपुल तिराहे से लेकर कचहरी मार्ग निर्धारित किया गया। सभी प्रत्याशी इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर से आएंगे। इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज परिसर को वाहन स्टैंड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिया के सामने ही बैरियर लगाया गया है। यहां से प्रत्याशियों के समर्थकों को आगे जाने नहीं दिया जाएगा। उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर के प्रवेश द्वार पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। पूरी छानबीन के बाद ही प्रत्याशी कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल होंगे। उनकी बाकायदा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार नजर रखेंगे।

भीड़ बढ़ने पर बाईपास की ओर मोड़े जाएंगे वाहन
बिल्सी मोड़ से शहर की ओर बड़े वाहनों की दिन में नोएंट्री है। इसमें केवल रोडवेज बसों को छूट है। नामांकन के दौरान कचहरी तिराहे पर अगर भीड़ बढ़ती है तो वहां से सभी प्रकार के वाहनाें को बाईपास पर मोड़ दिया जाएगा। रोडवेज आने वाले वाहन बाईपास से होकर सरदार पटेल चौक, खेड़ा नवादा, पुरानी चुंगी होते हुए आएंगे। उसावां, अलापुर, म्याऊ और दातागंज जाने वाले वाहन भी इधर से आएंगे, जबकि बरेली जाने वाले वाहन खेड़ा नवादा से ही अपने गंतव्य को रवाना हो जाएंगे।

नामांकन के दौरान कहीं भी जाम नहीं लगने दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर बिल्सी मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों को बाईपास की ओर मोड़ा जाएगा। इस्लामिया और राजकीय इंटर कॉलेज में वाहन स्टैंड बनाया गया है। इस्लामिया के सामने ही बैरियर लगाया गया है। वहां से भीड़ को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।- श्याम नारायण, सीओ ट्रैफिक



जिले में 54 उड़न दस्ते और 63
सर्विलांस टीमें करेंगी चेकिंग
- तिरंगे के रंग में सजाया गया कलक्ट्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में तीसरे चरण में चुनाव होना है। इसको लेकर शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके साथ ही जिलेभर में 63 एसएसटी को सक्रिय कर दिया जाएगा। जो एफएसटी के साथ चुनाव से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखेंगी। शुक्रवार सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया होगी। कलक्ट्रेट को तिरंगे के रंग में सजाया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा 16 मार्च को की थी। जिले में तीसरे चरण में चुनाव होना है, 12 अप्रैल से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में शुक्रवार से चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसके तहत प्रत्येक थाने पर तीन-तीन स्टेटिक सर्विलांस दल (एसएसटी) को सक्रिय कर दिया जाएगा, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगी।

जिले में 21 थाने हैं, ऐसे में 63 टीमें सक्रिय हो जाएंगी। हालांकि पहले से फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) सक्रिय चल रही है। देर रात तक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार तैयारियों को अपनी निगरानी में पूरा कराते रहे।

नांमाकन स्थल की तैयारियों का जायजा लेते डीएम,एसएसपी।स्रोत-पुलिस

नांमाकन स्थल की तैयारियों का जायजा लेते डीएम,एसएसपी।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed