{"_id":"b6c9a7f9c853ec8d521c3e7534a20a6a","slug":"supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई केंद्र का पीटी फटा, बिल्सी, कुरऊ फीडर की बिजली ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई केंद्र का पीटी फटा, बिल्सी, कुरऊ फीडर की बिजली ठप
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 04 Sep 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवादा सप्लाई केंद्र से 132 ट्रांसमीशन से उलैया उपकेंद्र के 132 केवीए को सप्लाई दी जा रही है। उलैया सब स्टेशन नवादा से गत वर्ष ही जोड़ा गया है। उलैया से बिल्सी और कुरऊ के फीडर जुड़े हुए हैं। शुक्रवार को नवादा पर उलैया को सप्लाई देने वाला पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (पीटी) तेज आवाज के साथ फट गया। इससे उलैया की सप्लाई बद हो गई। इससे जुड़े बिल्सी और कुरऊ फीडर की स्प्लाई भी ठप हो गई। बताया जाता है कि अधिक लोड पडने और बेइंतहां गर्मी के कारण 132 केवीए का पीटी फट गया।
इसकी जानकारी होते ही बिजली महकमे के अधिकारी और कर्मचारी इसके सुधार में जुट गए हैं। शनिवार को जन्माष्टमी होने के कारण इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। बिजली विभाग का महकमा इस काम पर पूरी तरह लगा दिया गया है और अधिकारी भी समीक्षा कर रहे हैं।
पीटी पर काम चल रहा है। सप्लाई देने के लिए हर संभाव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी लगे हैं। माना जा रहा है कि रात में ही इसे दुरुस्त कर उलैया को सप्लाई शुरू हो जाएगी और बिल्सी और कुरऊ को बिजली मिल जाएगी।
विज्ञापन
- एके वर्मा, एसडीओ ट्रांसमीशन, नवादा