फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Supanakha is the sister of Ravana, the evil hearted Darun Jasahini.

Budaun News: सूपनखा रावन कै बहिनी, दुष्ट हृदय दारुन जस अहिनी

Sun, 22 Oct 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Supanakha is the sister of Ravana, the evil hearted Darun Jasahini.
रामलीला मंच पर मृग वध का मंचन करते कलाकार। संवाद
बदायूं। गांधी ग्राउंड में शनिवार को शूपर्णखा की नाक काटने, खर-दूषण के वध और सीताहरण का मंचन किया गया। नाक काटे जाने के बाद शूपर्णखा ने रावण के दरबार में पहुंचकर आपबीती सुनाई तो आगबबूला हुए रावण ने सीता का हरण कर लिया। इधर, कादरचौक में श्रवण कुमार नाटक का मंच किया गया।
विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शनिवार को दरभंगा से आए कलाकारों ने शूपर्णखा की नाक काटने के प्रसंग का मंचन किया। शूपर्णखा का रोल निभा रहे राघव सिंह का अभिनय देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। रावण का किरदार निभा रहे परमानंद मिश्र और माता सीता का किरदार निभा रहे त्रिपुरारी चौधरी ने भी सीता हरण के प्रसंग में जान डाल दी। सीता द्वारा राम से सोने का मृग लाने का प्रसंग भी इसमें दिखाया गया। दूरदराज से आए लोग आधी रात तक रामलीला का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन

कादरचौक। आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में वृंदावन से आई श्री हरि बाबा गौरांग रामलीला मंडल के कलाकारों ने श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि राजा दशरथ रात्रि के समय हिंसक जानवरों से प्रजा को मुक्ति दिलाने के लिए निकलते हैं। श्रवण कुमार माता-पिता को प्यास लगने के कारण कांवड़ रखकर सरयू से जल लेने के लिए जाता है। जल और पदचाप की आवाज सुनकर राजा दशरथ शब्दभेदी बाण चला देते हैं, जिससे श्रवण कुमार की मौत हो जाती है। इस पर श्रवण कुमार के माता-पिता दशरथ को श्राप देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed