फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Summer camps are important and creative experiences for children: BSA

समर कैंप बच्चों के लिए महत्वपूर्ण और रचनात्मक अनुभव : बीएसए

Wed, 11 Jun 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Summer camps are important and creative experiences for children: BSA
राजकीय इंटर काॅलेज गाभ्याई में समर कैंप में योग क्रिया करतीं बालिकाएं। संवाद
बदायूं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के आदेश पर परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों व माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप के 21 दिन के आयोजन सार्थक सिद्ध हुए। बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, जीवन कौशल, आत्मीय संबंध की समझ विकसित हुई। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कई स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने भी अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

बीएसए ने विकास क्षेत्र जगत के पीएमश्री विद्यालय आमगांव, बिसौली के संविलियन विद्यालय हर्रायपुर व दातागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय डहरपुर कलां में संचालित समर कैंप का निरीक्षण किया। क्राफ्ट कला, पाक कला व संगीत विधा की प्रशंसा की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रस्तुत की गई लघु नाटिका ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के क्रम में बीएसए ने परिसर में अमरूद का पौधा लगाकर इको क्लब की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण और रचनात्मक अनुभव है, जो उन्हें नई चीजें सीखने, अपने कौशल का विकास करने व सामाजिक रूप से जुड़ने का अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली के संविलयन विद्यालय हर्रायपुर में बच्चों ने बैंड की प्रस्तुति दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय डहरपुर कलां, विकास क्षेत्र दातागंज में आयोजित कैंप में बालिकाओं ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।
राजकीय हाईस्कूल खुनक में प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान आसमा बेगम, फाजिल अली, प्रधानाचार्य नूतन रानी मौजूद रहीं। बिल्सी विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव पिंडौल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को झालरों और गुब्बारों से सजाया गया।
इस मौके पर समाजसेवी पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, मुनेंद्र पाल शर्मा, रियाज मोहम्मद खान, इस्तकार अली, ठाकुर यशपाल सिंह, धर्मवीर शाक्य, अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
दहगवां के संविलियन विद्यालय दियोहरा शेखपुर के अलावा कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को कई जानकारी दी गईं। इस मौके पर जाविद अली, राजेश कुमार, सलोनी शर्मा व परवीन सैफी का विशेष सहयोग रहा। बदायूं नगर के डायट परिसर में संचालित संविलियन आदर्श कन्या विद्यालय में बच्चों को योग, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, यातायात के नियम, शारीरिक स्वच्छता के साथ ही संचारी रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापक प्रियंका चौधरी, सहायक अध्यापक रजनीश मिश्रा, अनुज शर्मा के अलावा रसोइयों का भी सहयोग रहा।
--
डीआईओएस नहीं कर सके निरीक्षण
डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि वह पूरे दिन विभागीय बैठकों में उलझे रहे। विभाग से जुड़े एक मामले में कोर्ट में तारीख के सिलसिले में भी जाना हुआ इस वजह से समर कैंप का निरीक्षण करने नहीं जा पाए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed