फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide case

बिल्सी में दंपती ने फंदे पर लटककर जान दी

Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
suicide case
बदायूं। बिल्सी इलाके में सोमवार रात एक दंपती ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उनके आत्महत्या करने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक दिन पहले दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था। दंपती घर में अकेले रह रहे थे। मंगलवार सुबह घर में दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम हैदलपुर निवासी प्रेम शंकर मौर्य (25) पुत्र लाहर सिंह का विवाह करीब एक साल पहले सावित्री देवी (23) के साथ हुआ था। उसकी पत्नी का मायका दातागंज के कुढ़ा कुठिया सुल्तानपुर गांव में है। प्रेमशंकर दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई ओम प्रवेश मानसिक मंदित है। वह गांव से बाहर अपने खेत में झोपड़ी डालकर रहता है। उसके मां-बाप की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मोहल्ले वालों के मुताबिक प्रेम शंकर ही अपने भाई को सुबह शाम खाना पहुंचाने जाता था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तक प्रेम शंकर उसे खाना देने नहीं पहुंचा तो ओम प्रवेश खेत से घर चला आया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने गेट खुलवाने की काफी कोशिश की परंतु गेट नहीं खुला। उसे देखकर मोहल्ले के लोग एकत्र होकर आ गए। लोग किसी तरह घर की छत पर पहुंचे तो अंदर दंपती प्रेमशंकर और उसकी पत्नी सावित्री देवी के शव फंदे पर लटके दिखे। लोगों ने जीने के रास्ते मकान के अंदर प्रवेश कर गेट खोला। सूचना मिलते ही सीओ संजय कुमार रेड्डी व इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि दंपती के बीच सोमवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन

वहीं, गांव में इस बात की भी चर्चा रही कि दंपती के शव फंदे के बजाए जमीन पर पड़े मिले थे। इनमें महिला के गले में अंगोछा तो वहीं प्रेम शंकर के गले में रस्सी का टुकड़ा बंधा मिला। मामले की हकीकत क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अभी इस मामले में ज्यादा कुछ पता नहीं चल रहा है। युवक के गले में रस्सी का टुकड़ा बंधा था। उन्होंने आत्महत्या क्यों की या और कोई मामला है, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उनके परिवार में और कोई नहीं है। इससे पता नहीं चल रहा है कि घटना की असल वजह क्या है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। - संजय कुमार रेड्डी, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed