{"_id":"5d8125868ebc3e0130771bfe","slug":"suicide-badaun-news-bly3766029198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉलिंग करते पेड़ पर चढ़ गया युवक, फंदे पर लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉलिंग करते पेड़ पर चढ़ गया युवक, फंदे पर लटककर दे दी जान
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। अपने परिवार से नाराज एक युवक ने वीडियो कॉलिंग करते हुए एक रिश्तेदार को अपनी मौत का लाइव नजारा दिखाया। रिश्तेदार उसे रोकता रहा, लेकिन युवक पेड़ पर चढ़ गया और गले में फंदा डालकर जान दे दी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव निवासी गौरव पटेल पुत्र अमर सिंह रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। बताते हैं कि वह किसी बात पर कई दिन से अपने परिवारवालों ने खफा था। वह फोन करके परिवारवालों से कह रहा था कि वह फंदे पर लटककर जान दे देगा। बताते हैं सोमवार को वह रुद्रपुर से लौटा। शाम को उसने शहर से रस्सी खरीदी। फिर रस्सी लेकर गांव के निकट बाग में पहुंच गया। बाग में जाकर उसने अपने रिश्तेदार को वीडियो कॉलिंग की। उसने रिश्तेदार को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इस पर रिश्तेदार ने उसे रोका भी। उसे कसम भी खिलाई, लेकिन युवक लाइव मौत दिखाते हुए पेड़ पर चढ़ गया। उसने गले में फंदा डाला और लटक गया। इधर, जब युवक आत्महत्या करने की बात कर रहा था। तब तक रिश्तेदार ने उसके परिवारवालों को सूचना दे दी। परिवारवाले युवक को तलाश कर रहे थे। उन्हें उसे खोजने में काफी समय लग गया। तब तक युवक अपनी जान दे चुका था। परिवारवालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतार लिया और रात में ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के घर में दो साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे परिवार पूरी तरह टूट गया है, हालांकि परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं, जिससे युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम असरासी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता रानी (26) की शादी करीब चार साल पहले असरासी निवासी अमोल के साथ हुई थी। उसके एक दो वर्षीय बेटी है। उसका मायका म्याऊं में है। मंगलवार सुबह ससुराल वाले सोकर उठे तो उन्होंने रानी का शव कमरे में फंदे पर लटकता देखा। इस पर उसकी ससुराल में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर रानी के मायके वाले भी आ गए। देर शाम तक उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। इसके बाद विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।