{"_id":"6aef8056e216c10fbf0d2f37","slug":"woman-arrested-for-attempting-to-secure-husbands-release-using-a-forged-bail-order-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177223-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फर्जी जमानत आदेश से पति को छुड़ाने की कोशिश में आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फर्जी जमानत आदेश से पति को छुड़ाने की कोशिश में आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाली आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त। स्त्रोत पुलिस
बदायूं। इलाहाबाद हाईकोर्ट का फर्जी जमानत आदेश तैयार कर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश कर पति को जेल से छुड़ाने की कोशिश में वांछित महिला ब्रजेश को शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति किशनपाल इस्लामनगर में मई में पड़ी डकैती के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 77 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने दोपहर में महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइंस थाने में आठ सितंबर को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (विशेष न्यायाधीश) में तैनात लिपिक राहुल कटियार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला ब्रजेश ने जमानत संबंधी प्रार्थना पत्रों के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो आदेश प्रस्तुत किए थे। दस्तावेजों के सत्यापन में हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण और प्रस्तुत आदेशों में नाम की भिन्नता मिली।
जांच में जमानत आदेश कूटरचित पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने संभल जिले के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जुनैठा निवासी ब्रजेश पत्नी किशनपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि फर्जी दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। उसी प्रकरण में महिला ब्रजेश को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को कोर्ट ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया।