{"_id":"65e37acf7f06a7dc300a8ef4","slug":"sudhir-murder-case-charge-sheet-filed-against-the-accused-badaun-news-c-123-1-sbly1018-114467-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर हत्याकांड : आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर हत्याकांड : आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज निवासी सुधीर कुमार सिंह (40) की 16 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने विवेचना करते हुए 29 फरवरी को आरोपी नन्हें के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज में 16 जनवरी की रात करीब आठ बजे की है। खेतीबाड़ी करने वाले 40 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह घर में चारपाई पर रजाई ओढ़कर लेटे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस का दबंग नन्हें उर्फ सोमेंद्र उनके घर में घुस आया।
उस वक्त उनकी इकलौती 16 वर्षीय बेटी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। आरोपी सीधा उसके कमरे में घुस गया और हाथ पकड़कर उसे साथ ले जाने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर सुधीर ने उसे बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी नन्हें ने सुधीर को गोली मार दी। उसके दो भाई अंतू उर्फ गजेंद्र और सतेंद्र दरवाजे पर खड़े थे।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बड़े भाई राजीव की तहरीर पर नन्हें समेत तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार रात ही नन्हें उर्फ सोमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। विवेचना के दौरान अंतू उर्फ गजेंद्र और सतेंद्र की नामजदगी झूठी पाई गई। सभी साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस ने आरोपी नन्हें के खिलाफ चार्जशीट लगाई है।
तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दो लोगों की नामजदगी झूठी पाई गई है। नन्हें के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है। -अरिहंत कुमार सिद्धार्थ, इंस्पेक्टर दातागंज