फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suddenly the power went out, the hospital's X-ray machine stopped working.

Budaun News: अचानक गुल हुई बिजली, ठप हुई अस्पताल की एक्सरे मशीन

Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Suddenly the power went out, the hospital's X-ray machine stopped working.
राजेंद्र - फोटो : पार्टी।
बदायूं। जिला अस्पताल में बिजली गुल होने से एक्सरे मशीन ठप हो गई। इससे करीब 45 मरीज बिना एक्सरे कराए ही लौट गए। घंटों खड़े रहने के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। अस्पताल प्रशासन बैकअप तक का इंतजाम नहीं कर सका। ऐसे में जिन्हें तुरंत जांच की जरूरत थी, उन्हें खाली हाथ वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

कई मरीजों को तो अगले दिन आने को कहा है। अस्पताल पहुंचे आमगांव निवासी मरीज सीताराम का कहना था कि पहले तो डॉक्टर जांच के लिए एक्सरे लिख देते हैं और फिर उसे कराने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। वहीं, उपरैला निवासी मनोज के परिजन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर यहां भी मशीनें बिजली जाते ही ठप हो जाएं, तो हमें इलाज के लिए कहां जाना चाहिए। गरीब आदमी प्राइवेट अस्पतालों में महंगे दामों पर एक्सरे कैसे कराए।
विज्ञापन



-------

प्रशासन पर उठाएं सवाल
-अस्पताल में मौजूद श्याम सिंह, लोकेश का कहना है कि जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ बैठकों और कागजों तक सीमित रह गई है। जमीनी हकीकत यह है कि जहां जांच सबसे ज्यादा जरूरी है, वहां मशीनें या तो खराब पड़ी रहती हैं या बिजली गुल होते ही ठप हो जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्या बोले लोग

सुबह नौ बजे मां के साथ जिला अस्पताल में आ था। मरीजों की लाइन लगी थी। वहीं बिजली जाने से दिक्कत और बढ़ गई। मशीन बंद हो गई। कोई जनरेटर की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं।
-नितिन, कूंचा बिल्सी
---------

-पहले डॉक्टर के पास गए, वहां पर लाइन लगाई। वहां से डाॅक्टर ने एक्सरे को लिखा। यहां पर लाइन लगी हुई है। बिजली आ नहीं रही है। जिसकी वजह से एक्स रे नहीं हो रहे हैं। अब अगले दिन आने के लिए कहा जा रहा है।

-राजेंद्र, उपरैला
--------

वर्जन--
- बिजली जाने से एक्सरे का काम बंद हो गया था। जिसको जनरेटर चलाना था। उसको करंट लग गया था और उसका हाथ चल गया है। जिसकी वजह से कुछ समय जनरेटर नहीं चल सका। बाद में जनरेटर को चालू करा दिया था।

-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
--------
सीबीसी मशीन हुई खराब, नहीं हुई खून की जांच
जिला महिला अस्पताल में सीबीसी मशीन खराब हो गई। जिसकी वजह से महिला मरीजों की खून की जांच नहीं हो सकी। ऐसे में जिन मरीजों जल्द जांच रिपोर्ट चाहिए थी, उन मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ा। जिला महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल का कहना है कि इसके बारे में संबंधित संस्था को सूचित कर दिया है। वहां से इंजीनियर आकर इसको सही कर दें। उम्मीद है कि सोमवार से जांच फिर से शुरू हो जाएगी।

राजेंद्र

राजेंद्र- फोटो : पार्टी।

राजेंद्र

राजेंद्र- फोटो : पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed