फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   subhash chandra bosh jayanti

धूमधाम से मनाई गई सुभाषचंद्र बोस की जयंती

Sat, 24 Jan 2015 12:58 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 24 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले भर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई
विज्ञापन
गई। उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। कहा, श्री बोस एक वीर योद्धा थे, उनके बलिदान, त्याग को भूलाया नहीं जा सकता है। आजादी दिलाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। ऐसी आत्मा को नमन है। इस अवसर पर कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। काव्य गोष्ठियां हुईं। वक्ताओं ने विचार रखे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चौक पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व वक्ताओं ने विचार रखे। कहा, सच्ची आजादी श्री बोस ने दिलवाई है। इस मौके पर राजेश सक्सेना, मनोज जौहरी, विपिन जौहरी, भानु प्रकाश, भारत शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वेद भारती संस्कार शाला पुसगवां में यज्ञ का आयोजन कर बोस को याद किया गया। कहा वीर योद्धा के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है। समाजवादी सछास सभा के कार्यकर्ताओं ने भी विचार रखे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में भी कार्यक्रम आयोजित कर बोस जी को याद किया गया। वहीं युवाक्रांतिकारी छात्र संगठन, स्मृति वंदन, शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, द्रौपदी देवी कॉलेज में भी श्री बोस को याद किया गया। उनके चित्र पर पुष्पअर्पित कर याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान सभी गणमान्य उपस्थित रहे।
सहसवान। दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर नयागंज में भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति की ओर से सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नेता जी के चित्र पर तिलक कर मार्ल्यापण किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत स्वाभिमान न्यास के तहसील प्रभारी अतुल सक्सेना ने कहा कि देश आजादी में नेताजी के योगदान के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। जिला प्रभारी सतेंद्र यादव ने आह्वान किया कि सभी देशवासी एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ें। इस मौके पर प्रेमस्वरूप आचार्य, रामअवतार, राकेश यादव, प्रेमसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। आर्य संस्कार शाला गुधनी एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले सामूहिक यज्ञ किया गया। इसके बाद गिलोय, पीपल एवं तुलसी के पौधे घरों में रोपे गए। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस सच्चे राष्ट्र नायक थे। उनका सारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर छात्रा प्रिंयका, मोना, अंजलि, निकिता, प्रज्ञा आर्य ने देशभक्ति के गीत सुनाए। इस दौरान भीकम सिंह, साहब सिंह, अगरपाल सिंह, संतोष कुमारी, वद्रीप्रसाद, ओमप्रकाश, विनीत कुमार, तानिया, ईशा, सत्यम आर्य, नेत्रपाल माथुर, मनोज श्रीवास्तव, ब्रजभान सिंह, मनोज कठेरिया, बलवीर आदि मौजूद रहे। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या आठ में वीरेंद्रपाल सक्सेना के आवास पर भी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई गई। इस मौके पर विनोद सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, विजयपाल, दिनेश चंद्र सक्सेना, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। तहसील अपराध निरोधक कमेटी के कैंप कार्यालय पर डॉ. नीरज अग्निहोत्री, मनोहर लाल, वीरेंद्र पाल, रोहित शर्मा, प्रवीन कुमार, डाएमआई नूरी ने जयंती मनाई।
नाधा। नव क्त्रसंति दल के कार्यकर्ताओं ने यहां कैंप कार्यालय पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन मनाया। सभी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सहसवान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कामेश यादव ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक नेताजी का सदैव ऋणी रहेगा। इस मौके पर अरविंद शर्मा, दीपक कुमार, माधव मिश्र, विपिन कुमार, विवेक, राजू यादव, अनिल कुमार, सुनील कुमार,  मनोज कुमार, मानकचंद आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed