{"_id":"6abc1c38480627a8b10c914d","slug":"students-organized-an-awareness-rally-against-drug-abuse-badaun-news-c-123-1-sbly1006-174290-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नशामुक्ति के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नशामुक्ति के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
अंबियापुर गांव में जागरुकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद
बिल्सी। गांव अंबियापुर स्थित बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई।
प्राचार्य डॉ. नेहा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशामुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो समेत विभिन्न प्रेरणादायक नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया।
प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना आवश्यक है। इस मौके पर अरविंद देव सिंह, संप्रीती शर्मा, रंजना यादव, शिवम शर्मा, सपना, रंजना, लक्ष्मी, शिवानी, गजाला आदि मौजूद रहीं। संवाद