{"_id":"65f9e44db73d3ce92b08c594","slug":"students-of-pannalal-inter-college-visited-kotwali-understood-the-working-style-of-police-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115475-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पन्नालाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया कोतवाली भ्रमण, समझी पुलिस की कार्यशैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पन्नालाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया कोतवाली भ्रमण, समझी पुलिस की कार्यशैली
विज्ञापन
सहसवान कोतवाली में छात्रों को जानकारी देते इंस्पेक्टर सौरभ सिंह। संवाद
सहसवान। पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार सुबह कोतवाली का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली को समझा। एफआईआर दर्ज कराने से लेकर विवेचना और चार्जशीट के बारे में भी जानकारी की।
अमर उजाला फाउंडेशन के थाना विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्र सहसवान कोतवाली पहुंचे। सबसे पहले उनकी मुलाकात एसआई विनोद कुमार से हुई। उन्होंने ही छात्रों को कोतवाली का भ्रमण कराया। वह छात्रों को लेकर कार्यालय के अंदर पहुंचे। फिर कार्यालय में रखे तमाम रजिस्टर दिखाते हुए छात्रों को उनके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि थाने में जो भी एफआईआर दर्ज होती है। उसका एक रिकॉर्ड तैयार किया जाता है। अपराधियों का एक अलग रजिस्टर होता है। उसमें अपराधियों के नाम और कितने मामले दर्ज हैं, सब अंकित किया जाता है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने छात्रों को हवालात दिखाई। बताया कि जब अपराधियों को पकड़कर लाया जाता है तो सबसे पहले उन्हें इसी हवालात में रखा जाता है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अब एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है। अब लोग यूपी कॉप के माध्यम से भी एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। फिर उसकी विवेचना होगी और मामला सत्य पाए जाने पर चार्जशीट लगाई जाएगी। उसी चार्जशीट और सबूतों के आधार पर न्यायालय में सजा सुनाई जाती है। उन्होंने छात्रों को साइबर ठगी के बारे में भी जानकारी दी। कोतवाली का भ्रमण करने वाले कई छात्र पहली बार आए थे। उन्हें यहां आकर कई अहम जानकारियां मिलीं। छात्र करीब डेढ़ घंटे बाद कोतवाली से चले गए।