फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students of HP International School visited Parliament House

Budaun News: एचपी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमण

Sun, 31 Aug 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Students of HP International School visited Parliament House
संसद भवन में मौजूद एचपी इंटरनेशन स्कूल के बच्चे।स्रोत: विद्यालय
बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत संसद भवन देखने का मौका मिला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नए संसद भवन की भव्यता को करीब से देखा और वहां की कार्यप्रणाली को समझना।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान बच्चों ने संसद भवन के पुस्तकालय, लोकसभा व राज्यसभा कक्ष, मीटिंग कक्ष और सेंट्रल हॉल का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। ओम बिरला ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संसदीय कार्यों, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही छात्रों ने श्रीलंका से आए डेलीगेशन से भी मुलाकात की और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर संवाद किया। इस अनुभव से छात्र बेहद उत्साहित और प्रेरित दिखे। छात्रों ने कहा कि इस भ्रमण ने उन्हें किताबों से परे एक जीवंत अनुभव दिया, जो जीवनभर उनकी स्मृतियों में रहेगा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने कहा हमारा उद्देश्य केवल पाठ्य पुस्तक तक शिक्षा सीमित रखना नहीं है, बल्कि छात्रों को वास्तविक जीवन और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना है। संसद भवन का यह भ्रमण बच्चों के लिए प्रेरणादायी और ऐतिहासिक अनुभव साबित होगा। प्रधानाचार्य संदीप पांडेय ने कहा कि इस भ्रमण ने छात्रों को राष्ट्र की संसद की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed