{"_id":"656e1f732932c673d80e1d36","slug":"students-gave-fascinating-presentations-at-the-annual-function-badaun-news-c-123-1-sbly1001-9151-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
विज्ञापन
मदर एथीना स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी
बदायूं। मदर एथीना स्कूल के 28वें वार्षिकोत्सव ‘रेनबो’ का आयोजन रविवार शाम किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति के विविध रंगों और कलाओं की अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।
छात्र- छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ राजस्थान का घूमर, पंजाब का भंगड़ा, गुजरात का डांडिया, बंगाल की दुर्गा पूजा आदि की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा समाज को संदेश देने वाली संगीतमय लघु नाटकों के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पक्षी संरक्षण व बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। छोटे बच्चों ने भी मूंछों वाले दादा गीत के माध्यम से बिखरते परिवारों को संगठित होने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ केशव कुमार और स्कूल निदेशिका चयनिका सारस्वत ने किया।गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, बीएसए स्वाती भारती आदि मौजूद रहीं। संवाद