फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students from other communities were mixing urine in the water bottles of female students, leading to uproar.

Budaun News: छात्राओं की पानी की बोतल में गैर समुदाय के छात्र मिला रहे थे पेशाब, हंगामा

Sun, 23 Nov 2025 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Students from other communities were mixing urine in the water bottles of female students, leading to uproar.
उसहैत। क्षेत्र के एक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने स्कूल में पढ़ने वाले गैर समुदाय के छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वे धूप में बैठने कक्ष से बाहर जाती थीं तो छात्र उनकी पानी की बोतल में पेशाब मिला देते थे। शनिवार को उन्होंने ऐसा करते देख लिया तो मामला खुला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य से शिकायत की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से मामले में जानकारी ली तो उन्होंने छह छात्रों के नाम काटने की कार्रवाई करने की बात बताई। वहीं, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व करणी सेना से जुड़े लोगों ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। एसएसपी ने भी मामले में पुलिस के स्तर से जांच कराने की बात कही है। हालांकि, तीन अज्ञात छात्रों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

इस मामले में छात्राओं के परिवार के लोग थाने भी पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। प्रधानाचार्य ने आरोपी छह छात्रों की टीसी भी काटकर पुलिस को दे दी। इन छात्रों को स्कूल से भी निकाल दिया गया। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की। उसहैत इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कहा कि जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed