फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student Palak became SO of women's police station on one day

एक दिन को महिला थाने की एसओ बनीं छात्रा पलक

Sat, 23 Oct 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Student Palak became SO of women's police station on one day
महिला थाने में एसओ बनकर समस्या सुनती छात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। महिला थाने की एक दिन एसओ गिंदो देवी महाविद्यालय की छात्रा पलक वर्मा शुक्रवार को बनीं।
विज्ञापन

शहर के टिकटगंज चौबे मोहल्ला निवासी पलक वर्मा गिंदोदेवी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा को मिशन शक्ति फेज 3 के तहत शुक्रवार को एक दिन का एसओ बनाया गया। छात्रा पलक वर्मा सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचीं। उन्होंने एसओ के रूप में चार्ज गृहण किया। इस दौरान उन्होंने थाने आए फरियादियों की समस्या सुनी। इसके अलावा उन्होंने अभिलेखों, सीसीटीएनएस और दर्ज मामलों के बारे में जानकारी जुटाई।

छात्रा ने बताया कि उन्हें एक दिन का एसओ बनकर बहुत खुशी हुई। कुर्सी पर बैठकर उन्हें महसूस हुआ कि पुलिस वास्तव में कठिन परिश्रम से काम करती है। पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई करने से बचे तो सभी लोगों को न्याय मिलेगा। कोई भी व्यक्ति थाने से निराश होकर नहीं लौटेगा। इस दौरान महिला थाना एसओ रेनू सिंह और स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed