फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student molested in Muzaria, driver left tempo and ran away

Budaun News: मुजरिया में छात्रा से छेड़खानी, टेंपो छोड़कर भागा चालक

Sun, 28 Jan 2024 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Student molested in Muzaria, driver left tempo and ran away
मुजरिया पुलिस द्वारा बरामद किया गया टेंपो। संवाद
मुजरिया। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक टेंपो चालक ने हाईस्कूल की छात्रा से छेड़खानी कर दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी अपना टेंपो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है। अभी आरोपी चालक का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की छात्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह एक इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ती है और रोजाना साइकिल से स्कूल आती-जाती है। वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह अपनी सहेली के साथ साइकिल पर स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में एक टेंपो चालक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसने सुनसान जगह देखकर छात्राओं के आगे अपना टेंपो लगा दिया और दोनों छात्राओं को रोक लिया। हाईस्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी की। दोनों छात्राओं ने शोर मचा दिया। इससे सड़क से गुजर रहे राहगीर रुक गए। उन्हें देखकर चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और टेंपो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टेंपो बिल्कुल नया है। अभी उसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है। छात्रा ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि टेंपो कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed