फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student jumps in front of train, dies

Budaun News: ट्रेन के आगे कूदी छात्रा, मौत

Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Student jumps in front of train, dies
बदायूं। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नगला रेलवे क्रासिंग के पास प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का शव मिला। वह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली और ट्रेन के आगे कूद गई थी। इससे उसकी मौत हो गई। छात्रा के पिता शहर के एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन

एटा जिले के मूल निवासी राजेंद्र प्रसाद शहर के विज्ञानानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। उनकी बेटी रेनू गौतम (27) प्रतियोगी परीक्षा कर रही थी। बुधवार को वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। उसका शव नगला रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इंकार कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर एटा जिले के कस्बा महारारा लेकर चले गए। आरपीएफ थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह के अनुसार ट्रेन चालक ने बताया कि लड़की अचानक ट्रेन के आगे आ गई। इसलिए ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवती आत्महत्या के उद्देश्य से ही ट्रैक पर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed