{"_id":"6a762a6b59cbe24c0a03183f","slug":"student-injured-by-falling-tree-branch-at-musia-nagla-school-badaun-news-c-123-1-bdn1010-170273-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुसिया नगला विद्यालय में पेड़ की डाल गिरने से छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुसिया नगला विद्यालय में पेड़ की डाल गिरने से छात्रा घायल
विज्ञापन
मुसिया नगला के संविलियन विद्यालय में टूटी पड़ी पेड़ की शाखा। संवाद
दबतोरी। विकासखंड आसफपुर क्षेत्र के ग्राम मुसिया नगला के संविलियन विद्यालय के प्रांगण में पाकड़ के पेड़ की मोटी डाल सुबह करीब 10 बजे अचानक गिर पड़ी। डाल की चपेट में आकर कक्षा छह की छात्रा सविता (12) पुत्री किशनवीर घायल हो गई्र। उसके पैर में काफी चोट आई है। छात्रा के चीखने पर उसे बचाने पहुंची प्रधानाध्यापिका मीना के भी हाथ और कमर में चोट आई है।
छात्रा सविता को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। विद्यालय से प्रधानाध्यापिका मीना व शिक्षामित्र प्रियंका भी छात्रा का हाल जानने के लिए सीएचसी पहुंचीं। प्रधानाध्यापिका मीना ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में 70-80 साल पुराने दो-तीन पाकड़ के विशालकाय पेड़ हैं। संविलियन विद्यालय मुसिया नगला में 154 छात्र-छात्राएं हैं। गनीमत रही कि उस समय अन्य बच्चे वहां नहीं थे। एबीएसए आसफपुर राजेंद्र प्रसाद भी बिसौली सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने भी छात्रा का हाल जाना।
संविलियन विद्यालय में पुराना पेड़ गिरने की सूचना मिली है। घायल छात्रा की हालत ठीक है। पुराने पेड़ों की स्थिति दिखवाई जाएगी। - नवीन कुमार, बीएसए