फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student council protests against arbitrary fee collection

Budaun News: मनमानी फीस वसूली के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

Sun, 10 May 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 10 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Student council protests against arbitrary fee collection
प्रमोद इंटर कॉलेज में प्रवेश फीस के नाम पर विरोध जताने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने शनिवार को सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में प्रवेश फीस के नाम पर हो रही मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाध्यापक को ज्ञापन सौंपकर छात्रों से ली जा रही अवैध फीस तत्काल वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रमोद इंटर कॉलेज एक सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय है। इसके बावजूद, यहां छात्रों से 3000 रुपये से 4500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जो शासन के नियमों के विपरीत है। परिषद के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को व्यापार का केंद्र बनाया जा रहा है, जिसे विद्यार्थी परिषद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय प्रशासन ने निर्धारित सरकारी शुल्क के अलावा एक भी पैसा अतिरिक्त लिया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान परिषद के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, शैलेंद्र शर्मा, अभय प्रताप और कुलदीप मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे। सभी ने फीस का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed