फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student Anjali became CO Dataganj for a day

Budaun News: एक दिन की सीओ दातागंज बनीं छात्रा अंजली

Tue, 14 Oct 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Student Anjali became CO Dataganj for a day
एक ​दिन की सीओ दातागंज बनी छात्रा अंजलि कामकाज निपटाते हुए।स्रोत- मीडिया सेल
दातागंज। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली को एक दिन के लिए सीओ दातागंज बनाया गया। अफजलपुर कला की रहने वाली अंजली सीओ बनीं और आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष मामलों में निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान अंजली ने क्षेत्राधिकारी पद से जुड़ी जिम्मेदारियों को करीब से समझा और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का अनुभव प्राप्त किया। इस मौके पर सीओ दातागंज केके तिवारी, प्रभारी निरीक्षक गौरव विष्णोई व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन


छात्राओं को दी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
सोमवार को जिले में विभिन्न जगहों पर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्रांतर्गत चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्योति सिंह के नेतृत्व में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को शक्ति मोबाइल, हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग चौकी, पिंक बूथ जैसी पुलिस सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, जनपद के सभी थानों पर महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए तथा उनसे जुड़कर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
एक दिन की एसडीएम बनीं मनु,

बिल्सी। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कक्षा 10 की छात्रा मनु उपाध्याय को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। मनु ने तहसील पहुंचकर एसडीएम की कार्यप्रणाली समझी और जन समस्याओं को सुना। मनु ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा और वह भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। एसडीएम प्रेमपाल सिंह और तहसीलदार प्रभा सिंह ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का काम कर रही है। संवाद

एक दिन की सीओ दातागंज बनी छात्रा अंजलि कामकाज निपटाते हुए।स्रोत- मीडिया सेल

एक दिन की सीओ दातागंज बनी छात्रा अंजलि कामकाज निपटाते हुए।स्रोत- मीडिया सेल

एक दिन की सीओ दातागंज बनी छात्रा अंजलि कामकाज निपटाते हुए।स्रोत- मीडिया सेल

एक दिन की सीओ दातागंज बनी छात्रा अंजलि कामकाज निपटाते हुए।स्रोत- मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed