{"_id":"58d96f9d4f1c1b442363e651","slug":"strike-the-encroachment-on-the-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चले डंडा तो मिले जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चले डंडा तो मिले जाम से निजात
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न इलाकों में दिन भर जाम लगे रहने का एक कारण अतिक्रमण भी है। नगर पालिका और पुलिस विभाग इसे सजींगदी से नहीं ले रहा। लंबे समय से शहर में अभियान नहीं चलाया गया है। दुकानदारों ने सामान रखकर फुटपाथ घेर लिया है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में लावेला चौक, टिकटगंज, सुभाष चौक, शास्त्री चौक, घंटा घर, छह सड़का, खैराती चौकी, गोपी चौक, इंदिरा चौक, कचहरी तिराहा, जेल तिराहा समेत कई ऐसे इलाके हैं जो दिन भर जाम की गिरफ्त में रहते हैं। घंटों लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ता है। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के भी पसीने छूट जाते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अगर इन इलाकों में अतिक्रमण हटवाकर फुटपाथ को खाली करा दिया जाए तो काफी हद तक जाम से निजात मिल सकती है। सब कुछ देखते और जानते हुए भी नगर पालिका और पुलिस विभाग अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती नहीं कर रहे। इसका खामियाजा रोज राहगीरों को भुगतना होता है।
पॉश इलाकों के फुटपाथ भी घेर लिए
बदायूं। शहर में अतिक्रमण का आलम यह है कि ठेला-खोमचा वालों ने पॉश इलाकों में भी फुटपाथ को घेर लिया है। इससे भी दिक्कत हो रही हैं। नगर पालिका अतिक्रमण हटाओ अभियान से किनारा कर रही है।
हाईवे के फुटपाथ पर चलते हैं वर्कशॉप
बदायूं। शहर में हाईवे के फुटपाथ पर दर्जनों की तादाद में वर्कशॉप चलते हैं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे, बदायूं-बिजनौर हाईवे, बरेली-मथुरा हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ पर वर्कशॉप चलते देखे जा सकते हैं। इन पर भी नगर पालिका कार्रवाई नहीं कर रही।